– चाह माह पुराना है घटनाक्रम, बलात्कार और उसके बाद वीडियो वायरल करने का मामला
भाद्राजून. भाद्राजून के मोहीवाड़ा में चार माह पुराने सामूहिक बलात्कार के प्रकरण में वीडियो वायरल की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी। प्रकरण के अनुसार थाना क्षेत्र के इसी गांव की 18 वर्षीय युवती चार माह पहले पास के गोचर में ही पशुओं को चराने के लिए गई हुई थी। इस दौरान उसी गांव के तीन जनों ने युवती के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसका वीडियो बना लिया था।
साथ ही आरोपियों ने युवती को अन्य युवतियों से उनका संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाया गया। युवती द्वारा ऐसा नहीं करने पर वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिस पर पीडि़ता के परिजनों ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर रिपोर्ट दी। जिस पर भाद्राजून थाने में प्रकरण दर्ज हुआ। वहीं पीडि़ता का आहोर अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
पुलिस आई हरकत में
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीवाईएसपी कैलाश बिश्नोई पीडि़त पक्ष के यहां पहुंचे। जहां पर पुलिस द्वारा पीडि़ता के बयान लिए गए। वहीं परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





Comments are closed.