Jalore RAJASTHAN

बीएसएनएल की धीमी इंटरनेट स्पीड के कारण उपभोक्ताओं का हो रहा मोह भंग

– बीएसएनएल से उपभोक्ता परेशान, बदल रहे नेटवर्क

सायला।
प्रतिस्पर्धा के इस दौर में जहां निजी कंपनियां उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं दे रही हैं। वहीं भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का खराब नेटवर्क इसके उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
जानकारी के अनुसार शहर में बीएसएनएल कंपनी के उपभोक्ताओं को इंटरनेट की धीमी स्पीड, मोबाइल के नेटवर्क चले जाने एवं रोजाना ब्राडबैंड बंद होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन लगातार शिकायत के बाद भी अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही मौसम खराब होने तथा हल्की बूंदाबांदी के समय मोबाइल से नेटवर्क गायब हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में आए दिन संचार व्यवस्था प्रभावित रहती है।

दिन में कई बार नेटवर्क गायब हो जाता है। मौसम खराब होने पर तो मोबाइल से किसी से संपर्क ही नहीं हो पाता। आवाज भी स्पष्ट नहीं आती है। मालूम हो कि शहर में कुछ साल पहले बीएसएनएल कंपनी की टेलीफोन, मोबाइल और ब्राडबैंड सेवाएं नेटवर्क में मिसाल मानी जाती थी, लेकिन अब यही सेवा उपभोक्ताओं के लिए नागवार गुजर रही है। स्थिति यह है कि शहर में उपभोक्ताओं को बीएसएनएल के नेटवर्क नहीं मिलने, फोन नहीं लगने, कॉल करने पर नेटवर्क व्यस्त रहने की समस्या बनी हुई है। वहीं इंटरनेट स्पीड कम मिलना तो रोज की आम बात हो गई हैं। बीएसएनएल के अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

फुटपाथ पर सामान सडक पर वाहन राहगीर परेशान
निजी कंपनियों से जुड रहे उपभोक्ता –
क्षेत्र में बीएसएनएल के ग्राहकों की काफी संख्या है। कुछ दूसरी कंपनियों के उपभोक्ता भी बाद में पोर्ट कराकर सरकारी संचार सुविधा से जुड़ गए हैं। लेकिन नेटवर्क बंद हो जाने एवं इंटरनेट की धीमी स्पीड की वजह से उपभोक्ताओं का मोह भंग होने लगा है। जिसके चलते उपभोक्ता बीएसएनएल के सिमकार्ड को पोर्ट कराकर निजी कंपनियों से जुड रहे है।

सादगी के साथ मनाया आचार्य का अवतरण दिवस
ब्राडबैंड सेवा भी रुला रही –
बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा भी समय समय पर ग्राहकों को रुलाती रहती है। दिन के समय नेटवर्क पर दबाव बढऩे के बाद इसकी गति काफी धीमी हो जाती है। ंइससे डाउनलोडिंग तथा अपलोडिंग में बहुत समय लग जाता है। अधिकतर सरकारी दफ्तरों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, शिक्षण संस्थानों आदि में ब्रांडबैंड की ही सेवा है। दिन में उस समय और स्थिति गंभीर हो जाती है जब सरकारी दफ्तरों तथा बैंकों के कामकाज ठप हो जाते हैं।
इनका कहना है –
मैंने बीएसएनएल का सिमकार्ड ले रखा है। लेकिन इंटरनेट की धीमी स्पीड के कारण ऑनलाईन कार्य एवं बच्चों के ऑनलाईन क्लासेज के दौरान परेशानी का सामना करना पडता है। जिसकी कई बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी की है लेकिन समस्या का समाधान नही किया जा रहा है। – गणपत भारती, उपभोक्ता बीएसएनएल।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.