-युवा क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित
मेंगलवा
निकटवर्ती कोमता के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में एक दिवसीय सदभावना वॉलीबाल प्रतियोगिता युवा क्लब के तत्वाधान में आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के संयोजक शैतान सिंह ने बता कि एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिले भर की 26 टीमों ने भाग लिया ।प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच पुष्प कंवर की मुख्य अतिथि तथा प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में किया गया।
प्रतियोगता में उद्घाटन मैच बजरंग बाल निकेतन जीवाणा ओर जम्मेश्चर क्लब भेड़ा नाड़ी पमाना के बीच खेला गया। जिसमें जम्मेश्चर क्लब भेड़ानादी पमाना विजय रही।दूसरा मैच पिंक आदर्श उनडी ओर यंग वारियर्स क्लब कोमता के बीच खेला गया जिसमें पिंक आदर्श उन डी विजय रही।
प्रतियोगिता को संबोधन करते हुए प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह ने कहा कि खेल से आपसी मेलजोल बढ़ता है और समाज में भाईचारा का संदेश जाता है. प्रतियोगिता खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए जरूरी है की उन्हें अवसर उपलब्ध कराए जाएं. उन्होंने कहा कि वे हमेशा खिलाड़ियों के साथ है,ग्रामीण क्षेत्रो में प्रतिभा की कमी नही है. भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रो की प्रतिभा में निखार हेतु इस प्रकार के आयोजन किया जाए तो अच्छा है।
उन्होंने कहा कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलु है। उन्होंने कहा कि हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।इस मौके पर निर्णायक विजय कुमार,मनीष कुमार,किरण कुमार,भल सिंह,वचनाराम,उप सरपंच टिल सिंह ,मानसिंह, वरदा राम सुथार, राणसिंह दहिया, रामा राम देवासी,सुरता राम चौधरी,आलम खां,जलाम सुथार समेत कई जने मौजूद थे।





Comments are closed.