– कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कलक्टर और एसपी पहुंचे इन गांवों तक
जालोर. जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं जिला पुलिस अधीक्षक हिम्मत अभिलाष ने बुधवार को जिले के ग्राम विराणा एवं रायथल में कोरोना पॉजिटिव के चिन्हित व्यक्ति पाये जाने पर तुरन्त उक्त ग्रामों का दौरा किया और विभागाधिकारियों को मानक दण्डों के अनुरूप व्यवस्थायें माकूल रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने दोनों गांवों में जाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने उपखंड अधिकारियों को ग्राम की सीमाओं को सील करने तथा गांव में आने वाले सभी रास्तों को बंद करने सहित ग्रामवासी घरों में ही रहें इसकी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी चिकित्सा से संबंधित आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। जिला पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीण व तहसील क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त प्रबन्ध करने के निर्देश विभागीय कार्मिकों को दिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, सायला उपखंड अधिकारी गोमती शर्मा, आहोर उपखंड अधिकारी प्रशान्त शर्मा, तहसीलदार व विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।





Comments are closed.