A car broke into the house in Ahor, broke the elderly sleeping in the room
crime Jalore

सायला में यहां डिस्कॉम कर्मी पिटे, जानिये

बार बार के फॉल्ट और तकनीकी गड़बड़ी से आहत है लोग
जालोर. सायला क्षेत्र में डिस्कॉम के कार्मिकों से मारपीट करने वाले दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आसाना जेईएन ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 33/11 केवी उपचौकी केंद्र बोरवाड़ा पर कार्यरत कर्मचारी योगेंद्र कुमार मीणा निवासी कुसिया तहसील मगरोल जिला बारा हाल 33/11 केवी जीएसएस बोरवाड़ा में चारदीवारी और आवासीय परिसर नहीं होने के कारण पास के महादेव मंदिर परिसर में निवासरत है। 6 सितंबर 2020 को सुबह 8 बजे के लगभग नरपत सिंह व निकूसिंह राजपूत निवासी बोरवाड़ा दोनों जीएसएस पर आए और 3 फेस लाइन नदी क्षेत्र फीडर का शट डाउन मांगने लगे। दोनों कर्मचारी मंदिर परिसर में होने के कारण आने में देरी होने पर कर्मचारी पर दोनों व्यक्ति आक्रोशित हो गए और अपशब्द बोलने के साथ सामान व बिस्तर समेत अन्य सामान बाहर फेंक दिया। जिसके बाद नरपत सिंह व निकू सिंह वहां से चले गए। 7 सितंबर 2020 को दोनों आरोपी बरली चौराऊ जीएसएस पर आए तो कर्मचारी योगेंद्र कुमार मीणा जीएसएस परिसर में बैठा हुआ था। दानों ने कर्मचारी योगेंद्र कुमार मीणा से अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। उसके चिल्लाने की आवाज पर अरविंद कुमार गुर्जर ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। गंभीर चोट लगने के बाद अरविंद को सायला के अस्पताल लाया गया।

Comments are closed.