A car broke into the house in Ahor, broke the elderly sleeping in the room
Jalore

भीनमाल के इस मंदिर में हुई चोरी…जानिये

भण्डारा तोड़ नकदी चुराई

भीनमाल. चोरों ने देर रात शहर के राजकीय कॉलेज के बाहर स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में रखे भण्डारे के ताले तोड़ नकदी चुरा कर ले गए। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचा, तो वारदात का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की। पुजारी ने बताया कि हर मंगलवार को मंदिर में भण्डारा खोल दिया जाता है। ऐसे में वारदात के समय भण्डारे में ज्यादा राशि नहीं थी।

यहां दहेज हत्या के आरोपी को जेल भेजा

दहेज हत्या के आरोपी को जेल भेजा
रानीवाड़ा. उपखंड के जाखड़ी गांव की संपत कंवर दहेज हत्या प्रकरण में आरोपी भाटवा निवासी तनवीर सिंह पुत्र दुर्गादास सिंह को पुलिस रिमांड पूरी होने पर जेल भेजा गया। इससे पहले 25 अगस्त को गिरफ्तारी के साथ आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया गया था। गौरतलब है जाखड़ी निवासी कूंप सिंह ने अपनी पुत्री की दहेज हत्या को लेकर 18 अगस्त को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की 14 माह पूर्व मेरी बेटी की शादी भाटवा निवासी तनवीर सिंह पुत्र दुर्गादास सिंह के साथ की थी शादी कुछ ही दिन बाद में दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगा था।

Comments are closed.