A car broke into the house in Ahor, broke the elderly sleeping in the room
crime Jalore

पांथेड़ी में युवती की हत्या प्रकरण में अब यह जानकारी आई सामने

-पाथेड़ी प्रकरण

सायला. थाना क्षेत्र के पाथेड़ी में एक युवती के घर से गायब होने के बाद पेड़ पर लटकती लाश मिलने के मामले में सायला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वही अनुसंधान अधिकारी महिला अत्याचार विंग के उपाधीक्षक कैलाश विश्नोई ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सायला पुलिस ने मृतका के परिजनों की ओर से नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।जिन्हें सायला पुलिस ने दस्तयाब किया था।उनमें से पाथेड़ी निवासी रतनाराम पुत्र हटाजी मेघवाल को शनिवार रात्रि को मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं मृतका के शव का शुक्रवार देर शाम को गममीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया था। दूसरे दिन रविवार को भी शांति व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता पाथेड़ी में तैनात रहा। वही पुलिस उपाधीक्षक जयदेव सियाग व थानाधिकारी सवाईसिंह ने पाथेड़ी का दौरा कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली।

9 के खिलाफ बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज

जालोर. डिस्कॉम विजिलेंस थाने में बिजली चोरी के 9 प्रकरण दर्ज हुए। थाना प्रभारी त्रिलोकचंद के अनुसार एईएन महेश नागर ने भीनमाल निवासी देवाराम पुत्र जालाराम द्वारा 5 लाख 39 हजार 188 रुपए नहीं भरने, लाछड़ी निवासी भंवरलाल द्वारा 30 हजार 215, भीनमाल निवासी बरजूदेवी 30 हजार 215 रुपए, रेवत निवासी अभयसिंह पुत्र मंगलसिंह द्वारा 20 हजार 178 रुपए और कामपुर निवासी सोमती द्वारा जुर्माना राशि नहीं भरने पर प्रकरण दर्ज करवाए गए। इसी तरह भादरणा जेईएन मांगीलाल ने चौरा निवासी बीरबलराम, अरणाय निवासी बुधाराम, वमल निवासी रगाराम और पादरली निवासी रेवतदान द्वारा जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने पर प्रकरण दर्ज किया गया।

Comments are closed.