वर्तमान हालातों में यह पहल बहुत उपयोगी साबित हो रही
जालोर. लॉक डाउन के दौरान मृतक के भारतीय वैदिक परम्परा से अस्थि विसर्जन से वंचित रहे परिवारों को पवित्र गंगा नदी को समर्पित कर मोक्ष प्राप्ति की कामना को पूर्ण कराने के पावन उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा की अनुपालना में मंगलवार को प्रात: 9.15 बजे जालोर बस स्टेण्ड से हरिद्वार के लिए दूसरी मोक्ष कलश स्पेशल बस रवाना की गई। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की वाहन संख्या आरजे 16 पीएम 4265 मोक्ष कलश स्पेशल बस को निर्धारित समय पर रोडवेज आगार जालोर के मुख्य प्रबंधक अशोक सांखला ने पीआरओ मुकुल मिश्रा के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रभारी खेतसिंह राठौड़, सीबीएस प्रभारी हितेन्द्रसिंह राठौड़, लक्ष्मीनारायण, पारस राजपुरोहित, जयप्रकाश, राजेन्द्र सिंह मौजूद थे।
इस बस में दो वाहन चालक विनोद कुमार, भगवान सहाय तथा परिचालक रामकिशोर को लगाया गया है। यह बस रास्ते में सिरोही से 6 तथा पाली से 20 मोक्ष कलश परिजनों को लेती हुई बुधवार प्रात: 7 बजे हरिद्वार पहुंचेंगी। हरिद्वार से इसी दिन सायं 4 बजे रवाना होगी।
इस मोक्ष कलश स्पेशल बस में जालोर से 9 मोक्ष कलश के साथ 17 परिजनों को मानक दंडों की पालना करते हुए रवाना किया गया है।




Comments are closed.