Now these personnel will be placed in the Agriculture Department on contract ... Know
Jalore

#JALORE इन युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए सरकार ने यह की पहल

अल्पसंख्यक मामलात विभाग का मामला
जालोर.जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने अल्पसंख्यक मुस्लिम, जैन, सिख, ईसाई, बौद्ध एवं पारसी बेरोजगार युवक-युवतियों से निशुल्क लघु अवधि रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक 18 से 35 वर्ष आयु तक के युवा एक साधारण फॉर्म स्वयं, पिता पति का नाम, पता, फोन नम्बर, जन्म तिथि, आधार कार्ड, बैंक खाता अन्य विवरण लिखकर दस्तावेज संलग्न कर 26 जून तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय नर्मदा कॉलोनी जालोर को प्रेषित कर सकते हैं। संपूर्ण प्रशिक्षण शुल्क, आवास, भोजन, प्रशिक्षण सामग्री आदि व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

Comments are closed.