– कोरोना संकट के बीच लोग घरों में मना रहे मदर्स डे
संतोष कुमार वर्मा
शाहपुरा (जयपुर)
देशभर में रविवार को मदर्स डे पर शुभकामनाओं का दौर जारी रहा और लोगों ने घरों में अपनी माताओं से इस अवसर पर आशीर्वाद भी लिया और सोशल मीडिया पर इसकी पोस्ट भी देखने को मिली। इन महत्वपूर्ण दिवस को भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति द्वारा अनूठे अंदाज में सोशल डिस्टेंसी की पालना करते हुए मनाया गया। शाहपुरा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रवाल के साथ संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर यह दिवस मनाया। अग्रवाल ने बताया कि जन्म देने वाली माता के साथ साथ हमारा लालन पालन और हमें अस्तित्व प्रदान करने वाली धरती भी हमारी माता है, हम भारत में रहते हैं। इसलिए भारत हमारी माता है।



Comments are closed.