Train will run from Jalore to Bihar on May 12, know what is the whole matter
National

#LOCKDOWN जालोर से 12 मई को बिहार तक चलेगी टे्रन, जानिये क्या है पूरा मामला

– लॉक डाउन के बीच रेलवे बोर्ड की ओर से आदेश जारी, रेलवे बोर्ड से बिहार के स्टेशन का नॉटिफिकेशन मिलना बाकी।
जालोर. लॉक डाउन के बीच देश के विभिन्न कोनों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह नगर तक पहुंचाने की कवायद तेज हो चुकी है। इसी कड़ी में जालोर से भी 12 मई को एक स्पेशल टे्रन रवाना होगी। इस बात की पुष्टि रेलवे के अधिकारियों ने की है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अभी तक यह विभाग से मैसेज प्राप्त हुआ है कि जालोर से बिहार तक टे्रन का संचालन होगा। जिसमें केवल वे ही यात्री यात्रा कर पाएंगे, जिनकी एडवांस बुकिंग होगी। जिसकी सूची राज्य सरकार की ओर से रेलवे को उपलब्ध करवाई जाएगी। विभागीय जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड की ओर से अब तक यह नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है कि बिहार के किस स्टेशन तक यह टे्रन जाएगी, लेकिन सीधे तौर पर जालोर स्टेशन से ही यह टे्रन रवाना होनी है। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है।
1200 से 1600 यात्री करेंगे सफर
रेलवे जानकारी के अनुसार इस स्पेशल टे्रन में 1200 से 1600 यात्री सफर कर सकेंगे। इसके लिए स्टेट गवर्नमेंट की ओर से यात्रा करने वाले यात्रियों की एडवांस सूची और भुगतान भी रेलवे को किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर इसके लिए अलग से बुकिंग नहीं होगी, बल्कि राज्य सरकार से रेलवे को प्राप्त यात्री सूची के आधार पर टिकट बनेंगे और इसका वितरण भी स्टेशन के बाहर यात्रियों को हो जाएगा। स्टेशन परिसर में इसके लिए कोई प्रक्रिया नहीं होगी। सूची में शामिल यात्री ही यात्रा कर पाएंगे। इसके लिए इन यात्रियों को स्टेशन के बाहर ही सोशल डिस्टेंसी के साथ मौजूद रहना होगा और जांच पड़ताल के साथ एक एक कर यात्री को सूची के अनुसार स्टेशन पर प्रवेश दिया जाएगा। अभी तक टे्रन की टाइमिंग और रूट भी नहीं बताया गया है। जो बोर्ड से प्राप्त होना है।
काफी तादाद में हैं यात्री
जालोर जिले में बड़ी तादाद में बिहार के विभिन्न स्थानों से श्रमिक कार्य कर रहे हैं, जिनके सामने अभी रोजी रोटी का संकट गहरा रहा है। इसी तरह यूपी के लोग भी जालोर में मौजूद है। इस टे्रन के संचालन से इन लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन रेलवे की ओर से इस टे्रन का संचालन 12 मई को कब किया जाता है, यह बात अहम होगी।

8 Replies to “#LOCKDOWN जालोर से 12 मई को बिहार तक चलेगी टे्रन, जानिये क्या है पूरा मामला

  1. Pingback: เน็ต ais
  2. Pingback: aksara178 rtp
  3. Pingback: Scar 15P SBR
  4. Pingback: sex 12 tuổi

Leave a Reply