सायला।
कस्बे के कात्यायनी माता गौशाला में रविवार को सायला बालाजी व गौऋषि दतशरणानंद महाराज पथमेडा की प्रेरणा से गौप्रसादम् महाअभियान के तहत गौभक्तों द्वारा पौष्टिक पशु आहार के पैकेट सुपुर्द किए गए।
जितेन्द्र जीनगर ने बताया कि गौभक्त अशोक राजपुरोहित, गणपतसिंह दहिया, उदयसिंह दहिया, नेमीचंद भंडारी, जीतू आचार्य, महेश दवे व मफतलाल छीपा द्वारा पौष्टिक पशु आहार के 50 बेग उपलब्ध करवाए गए।
जिनमें से कात्यायनी माता गौशाला में पशु आहार के 30 पैकेट, राधाकृष्णा गौसेवा समिति में 10 बेग एवं राधाकृष्णा राजेश्वर गौसेवा समिति में 10 बेग सुपुर्द किए गए। इस दौरान पूर्व उपसरपंच विक्रमसिंह दहिया, कालुसिंह दहिया, शम्भूसिंह दहिया, हरिसिंह दहिया, रक्त सेवादल संस्थान से नवनीत दवे, शौकत खान, छोगालाल छीपा, दरगाराम, नितेश माली मौजूद थे।





Comments are closed.