जालोर. भीनमाल पुलिस ने अरणाय निवासी एक व्यक्ति से 30 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी अवधेश सांदु के अनुसार अरणाय निवासी पप्पूराम पुत्र हरींगाराम विश्नोई पर शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसकी जेब से 30 ग्राम स्मैक (हेरोईन) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल राजूराम, कांस्टेबल दीपाराम, सांवलाराम, भंवरलाल, प्रभुराम, दिनेश व चालक पूनमाराम साथ थे।




Comments are closed.