जालोर. जिलेभर में राजपूत समाज की ओर से गुरुवार को विरोध के स्वर मुखर हुए। मामला नागौर जिले से जुड़ा है और आरोप है कि वहां पर राजनीतिक द्वेषतावश घटनाएं हो रही है और प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं हो रही है। जिला मुख्यालय पर एडीएम को सौंपे ज्ञापन में लगातार हो रही घटनाओं व 7 जून को रूण (नागौर) में सरपंच प्रत्याशी रहे परिवार पर राजनीतिक द्वेषतापूर्ण प्राणघातक हमले के विरोध में श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा विरोध जताया गया। जिला मुख्यालय पर एडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि नागौर जिले में इससे पूर्व राजनीतिक द्वेषवश पलाड़ा की निर्वाचित सरपंच का निलंबन, पंचायत चुनावों के दौरान रसाल गांव में राजपूत समाज के सरपंच प्रतिनिधि पर हमला आदि प्रकरणों के कारण समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में रूण गांव में पूर्व सरपंच प्रत्याशी दलपतसिंह के परिवार पर हुए संगठित हमले के अपराधियों को बिना पक्षपात व संरक्षण के गिरफ्तार करनेे, पीडि़त परिवार को न्याय दिलवाने एवं जिले के सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करवाने की मांग की गई है। इस दौरान कृष्णपाल सिंह राखी, राजवंश सिंह मोरूआ, डूंगरसिंह भंवरानी व वीर बहादुर सिंह असाड़ा उपस्थित रहे।





Comments are closed.