परिवार गया राखी पर्व मनाने, पीछे से मकान में चोरों ने हाथ साफ किया
भीनमाल. शहर के करड़ा रोड श्रावणी बेरे पर रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए गांव जाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। पीछे से चोरों ने मकान के ताले तोड़कर 4.5 तोला सोने के जेवरात व 2.400 किलोग्राम चंादी के जेवरात व नकदी उड़ा दी।
मकान मालिक मंगलवार सुबह जब घर लौटा तो मकान में चोरी की वारदात को पता चला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया। जानकारी के मुताबिक थरवाड़ हाल-करड़ा बाईपास मामाजी मंदिर के पास निवासी मुकेश कुमार भूरा लोहार रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए गांव थरवाड़ गया था।
लोहार के अनुसार पीछे से अज्ञात चोरों ने 3 तोले की सोने की कंठी, १.५ तोले के झुमके, कान के लूंग, एक किलो के दो चांदी का कंमरबंध, एक माठली 500 ग्राम व दो जोड़ तोड़ी 600 ग्राम के जेवरात उड़ाए। चोर रात में मकान की दीवार लांघकर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।





Comments are closed.