सायला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिराणा का मामला
जालोर. सायला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिराणा में एक भाई ने ही भाई की हत्या कर दी। मामला सोमवार का है। हत्या का प्रकरण दर्ज होने के साथ पुलिस जांच में जुट गई है। पहले स्तर पर मामला अनैतिक संबंध से जुड़ा हो सकता है, लेकिन अभी पुलिस ने इसे जांच का विषय मानते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह है मामला

पुलिस के अनुसार रिश्ते में मृतक और हत्यारे दूर के रिश्ते के भाई ही हैं। सोमवार को अरणयाली (बाड़मेर) निवासी फूसाराम (30) पुत्र शंकरलाल मेघवाल सिराणा में अपने ननिहाल आया हुआ था। यहां फूसाराम (30) की सुरेश कुमार पुत्र भोमाराम मेघवाल निवासी सिराणा ने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने हत्या का प्रकरण दर्ज करवाया है। आरोपी ने फूसाराम को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे उसे सिणधरी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। हत्या का प्रकरण दर्ज करने के साथ पुलिस जांच में जुटी है।





Comments are closed.