सायला।
उपखण्ड मुख्यालय पर रविवार को कोरोना महामारी की रोकथाम एवं गर्म लू से बचाव के लिए राजपुरोहित नवयुवक मंडल के अध्यक्ष व समाजसेवी मांगीलाल राजपुरोहित द्वारा पुलिसकर्मियों एवं आमजन को इमली का ज्यूस पिलाया गया। समाजसेवी मांगीलाल राजपुरोहित ने बताया कि गर्म लू से बचाव के लिए ईमली, तुलसी, पुदीना आदि से निर्मित ज्यूस काफी असरदार होता है। साथ ही इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है। उन्होने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी लाॅकडाउन के बाद प्रतिदिन आमजन को आयुर्वेदिक काढा, हल्दी दूध, नीम्बू पानी आदि पिलाकर सेवा कर रहे है। इस दौरान हेड कांस्टेबल नरपतसिंह राठौड, किशोर सैन, नारायणलाल, कृष्ण सुथार आदि मौजूद थे।





Comments are closed.