किन्नर ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या
जालोर. यहां गौडीजी स्थित वाडिय़ा क्षेत्र में रहने वाली एक किन्नर ने आत्महत्या कर ली। शव बदबू मार रहा था और इस संबंध में पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस शुक्रवार रात को मौका स्थल पर पहुंची। साथ ही मकान खुलवाने पर किन्नर की आत्महत्या की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार सिरे मंदिर रोड आसन पोल के नजदीक जालोर निवासी वगताराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी पुत्री इंद्रा बचपन से ही किन्नर थी। जिसके बाद वह परिवार से अलग गौडीजी वाडिया क्षेत्र में किराए के मकान पर ही रहती थी। सप्ताहभर पूर्व तक उसे वाडिया क्षेत्र में घूमते देखा गया था। इस बीच उसने लोगों से बंगलुरु जाने की बात भी कही थी। इधर, सप्ताहभर से उसका मकान बंद था। इन हालातों में लोगों को भी जानकारी नहीं लग पाई।
इन हालातों के बीच 28 अगस्त शाम को मकान से बदबू आने की स्थिति में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान बंद था। जिसके बाद दरवाजा खुलवाने के साथ पुलिस अंदर पहुंची तो इंद्रा का शव फंदे पर झूलता मिला। जिस पर पुलिस ने मौका स्थल की वीडियोग्राफी करवाने के साथ पीएम के साथ शव परिजनों को सुपुर्द किया।
बदबू से आशंका गहराई
घटनाक्रम के बाद मौका स्थल पर पहुंचने पर बदबू आ रही थी। दरवाजा खुलवाने के बाद घर में प्रवेश करने पर विकट हालात हो रहे थे। शव करीब सप्ताहभर पुराना होने से जबरदस्त बदबू मार रहा था। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।




Comments are closed.