सायला विकास समिति ने अपने सदस्य के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने आयोजित किया कार्यक्रम, सदस्यों ने माला व साफा पहनाकर किया अभिनंदन
सायला। उपखंड मुख्यालय पर स्थित सूरज हाॅस्पिटल में रविवार को सायला विकास समिति की ओर से समिति के सदस्य नैनमल लखारा के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने के उपलक्ष्य में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक डाॅ. रामसिंह राजपुरोहित थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व सरपंच सुरेश राजपुरोहित ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में डाॅ. मितुल मंडा, डाॅ. एन.के. व्यास, डाॅ. ख्याति शाह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष लखारा का मुख्य अतिथि ने सांफा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष ने माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
इस दौरान सभी सदस्यों ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके मंडल अध्यक्ष नैनमल लखारा ने कहा कि मैं विकास समिति की ओर से सदस्य के नाते किए गए स्वागत से अभिभूत हूं तथा विकास समिति ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन सायला अभियान के अलावा स्वच्छ सायला व हेल्दी सायला अभियान भी चलाए जो सराहनीय रहे हैं।
लखारा ने कहा कि सदस्य के रुप में भविष्य में भी समिति के साथ मिलकर जनहित के कार्य में सहयोग करता रहूंगा। समिति के सरंक्षक डाॅ. रामसिंह ने कहा कि हम सभी के लिए खुशी की बात है कि समिति का कोई सदस्य सफलता प्राप्त कर आगे बढ़ता है। समिति आगे भी इसी तरह अपने सदस्यों की स्वागत कार्यक्रम कर हौंसला अफजाई करती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अश्विन राजपुरोहित ने किया तथा सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विकास समिति के सचिव वीराराम देवासी, डाॅ. विधुर सिंह चैहान, डाॅ. उमर शेरानी, मांगीलाल राजपुरोहित, किशन भारती, लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित, भीखाराम देवासी, घीसुलाल, भरत देवासी एवं माधव त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।