Jaipur RAJASTHAN

सावन मनाने पत्नी गई पीहर,जेईएन का वही कर दिया तबादला

जयपुर.
सोशल मीडिया पर जलदाय विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता की पत्नी के पीहर जाने पर पीड़ा समझते हुए सहायक अभियंता के पोस्टिंग ससुराल में करने का एक आदेश सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि जलदाय विभाग के अधिकारियों ने इसे पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सहायक अभियंता उपखंड ललानिया की ओर से जारी आदेश में बताया कि कनिष्ट अभियंता राजेन्द्र सिंह की हाल ही में शादी हुई है।

श्रावण माह के लग जाने से पत्नी पीहर (ढिगारला) चले जाने के कारण पीड़ा को संज्ञान में लेते हुए आदेशित किया जाता है, वे श्रावण मास तक आगामी आदेशों तक ड्यूटी रामसरा टिब्बा कलस्टर में देंगे। इस दौरान उनका मुख्यालय पत्नी के पीहर ढिगारला रहेगा। लेकिन इस दौरान किए कार्यों की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को भेजेंगे।

इधर, जलदाय विभाग के टीए टू एसई बनवारी लाल लखेसर ने बताया विभाग की ओर से इस तरह के कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कनिष्ट अभियंता के मुख्यालय बदलने के लिए सहायक अभियंता किसी भी तरह से अधिकृत नहीं है। टीए टू एसई लखेसर ने बताया कि इस संबंध में फर्जी वायरल आदेशों की जानकारी मुख्यालय ने भी मांगी थी।

इस पर सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया था, इस पर अधिकारी ने भी ऐसे किसी आदेश जारी करने से इंकार किया गया। उन्होंने बताया कि वायरल आदेश पूरी तरह से फर्जी है।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.