
सायला. सायला पुलिस थाना क्षेत्र के जालोर बाड़मेर स्टेट हाइवे पर जीवाणा गांव के लोटिया नाडा के पास टे्रलर चालक की हादसे में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जीवाणा के लोटिया नाड़ा के पास जालोर बाड़मेर स्टेट हाइवे पर मंगलवार रात्रि को एक ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर फंस गया था। जिसको बाहर निकालने के लिए ट्रेलर चालक मोहनसिंह प्रयास कर रहा था।
इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रेलर चालक मोहनसिंह पुत्र नीम सिंह रावणा राजपूत निवासी विशाला, बाड़मेर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर सायला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को सायला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक के साले चतुरसिंह रावणा राजपूत निवासी जैसलमेर की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।




Comments are closed.