जालोर. रानीवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

एसपी श्यामसिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने थाना प्रभारी मिट्ठूलाल के निर्देशन में गुरुवार को बडग़ांव में हड़मतिया से आने वाली रोड पर नाकेबंदी के दौरान एक काले शीशे वाली कार गुजरात पासिंग कार को रुकवाकर जांच की। इस दौरान गाड़ी से 33 कार्टन अंगे्रजी शराब बरामद हुई। जिस पर मनोहरलाल पुत्र बंशीलाल सुथार निवासी अरणाय, थाना करड़ा को गिरफ्तार किया।
आहोर में नाले में गिरने से गाय की मौत
नाला खुला होने से हुआ हादसा
आहोर. क्षेत्र के थांवला स्थित इंद्रा कॉलोनी में रहवासीय मकानों के आगे पानी निकासी को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से बनाए गए गहरे नाले में गिरने से एक गाय की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नाला ऊपर से खुला होने के कारण एक गाय इसमें गिर गई।
जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर ग्राम पंचायत की ओर से नाले में मृत गाय को बाहर निकाला गया। इससे पूर्व एक बच्चा भी खेलते हुए इस नाले में गिर गया था। लोगों ने खुले नाले को ढंकने की ग्राम पंचायत से मांग की। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो।





Comments are closed.