The threat of corona is increasing again in Jalore
Jalore

जालोर में कोरोना की यह है स्थिति…जानिये

जिले में 12 और नए केस, जालोर शहर में 5

जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को मिली प्रक्रियाधीन ३५४ सेंपल की रिपोर्ट में १२ नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं 4 रिपीट पॉजिटिव, 5 एसएनआर, 1 रिजेक्ट और 332 जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हुई है। सीएमएचओ डॉ. गजेन्द्रसिंह देवल ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव आए लोगों में सें 5 जालोर शहर (राजेंद्रनगर, मानपुरा कॉलोनी, हनुमान नगर, शिवाजी नगर व डिस्ट्रिक्ट जेल में एक-एक), 2 भीनमाल, 2 सांचौर, 1 पादारली, 1 गुड़ा बालोतान व 1 कंवला निवासी व्यक्ति शामिल है। वहीं पॉजिटिव आए व्यक्ति के निवास स्थान में कंटेनमेंट जोन घोषित कर सम्पर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग, सेंपलिंग व अन्य कार्यवाही के लिए संबंधित बीसीएमओ को निर्देशित किया गया है।

देवल ने बताया कि जिले में अब तक कुल 58 हजार 375 सेंपल लिए गए हैं। इनमें से 55 हजार 226 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1250 तक पहुंचा है। इसी तरह शनिवार को जिले में 533 चिकित्सा टीमों ने 9 हजार 345 घरों का सर्वे कर 23 हजार 109 लोगों की स्क्रीनिंग की।

Comments are closed.