लापरवाही और लापरवाहों का कारण
जालोर. आसमान में राहत भरी बारिश के साथ बिजली के करंट की आफत भी बर रही है। जहां करंट लगने से भाद्राजून क्षेत्र में भैंस की मौत हुई। वहीं भीनमाल के निकट धनवाडा गांव में बिजली की लाइन को ठीक करते हुए युवक को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इधर घाणा गांव के मुख्य तालाब के पास बिजली का करंट लगने से रविवार को एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक जब भैंस को लेने गया तो उसे भी भैंस को छूते ही करंट लग गया।
तालाब के बाहर पोल के पास खुले पड़े तार की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसके बाद डिस्कॉम कार्यालय में फोन कर सप्लाई बंद करवाई। वहीं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन जांची। पशुपालक ने प्रशासन से मामले की जांच कर आर्थिक मदद की मांग की है।




Comments are closed.