सोसायटी के खिलाफ दर्ज प्रकरण की जांच समाप्त करने और एफआईआर दर्ज नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप
जयपुर. एसओजी पर दो करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, अतिरिक्त एएसपी सत्यपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, एडीजी एसओजी अनिल पालिवाल के नाम से मांगी गई दो करोड़ की रिश्वत, 30 लाख देना तय हुआ पहली किस्त में, परिवादी ने परिवाद पेश किया था कि सोसायटी अपने सदस्यों से डिपोजिट लेने और ऋण देने का कार्य करती है।

सोसायटी के विरुद्ध एक शिकायत की जांच एसओजी में विष्णु खत्री एवं एएसपी सत्यपाल कर रहे हैं और मामले में जांच समाप्त करने एवं एफआईआर दर्ज नहीं करने की एवज में 2 करोड़ की मांग की जा रही है और पहली किश्त के रूप में 30 लाख मांगे गए। शिकायत के सत्यापन के बाद एएसपी द्वारा अतिरिक्त महानिदेशक के नाम से रिश्वत मांगने की बात सामने आई, जिस पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।



Comments are closed.