सायला।
कस्बे के गणपति मंदिर में सोमवार को भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वर्णजयंती समृद्धि निधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके कार्यक्रम संयोजक नैनमल लखारा ने कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ भाजपाई मुकुंद दवे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं संगठन को गतिविधियों के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समृद्धि निधी का समर्पण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष केवदाराम चौधरी, पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी, पूर्व सरपंच सुरेश राजपुरोहित, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विक्रमसिंह दहिया, कालूराम राजपुरोहित, डूंगरसिंह देवड़ा, उदयसिंह चौहान, कस्तूराराम चौधरी, बलवन्तसिंह दहिया, रूपकिशोर अग्रवाल, हरीश त्रिवेदी, मांगीलाल उदेश, रमेश आचार्य, भंवर सरगरा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।





Comments are closed.