Jalore National RAJASTHAN

विक्रमसिंह राजपुरोहित बने एंटी क्रेप्शन एंटी क्राइम फाऊंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राजस्थान के जालोर जिले के बागरा निवासी विक्रमसिंह राजपुरोहित को एंटी करप्शन, एंटी क्राइम फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रधान गणेश सिंह राजपुरोहित ने फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। जिस पर उपाध्यक्ष राजपुरोहित ने एंटी करप्शन, एंटी क्राइम फाउंडेशन का धन्यवाद किया।
राजपुरोहित ने कहा कि संस्था का मुख्य उदेश्य समाज से भ्रष्टाचार को खत्म करना और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। इस संस्था की इकाईयां देश के हर राज्य मे है जिसका हर शहर तथा गॉव स्तर तक कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस मुहिम को तेज करने के लिए हम सभी को यत्न करने चाहिए।

इसके अलावा यह संस्था नशों के विरूद्ध जागरूक कर देश को नशा मुक्त करने के लिए अपना विशेष योगदान दे रही है। इस संस्थान मे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के वकील, रिटायर्ड पुलिस व आर्मी अफसर के अलावा लाखो लोग काम कर रहे है।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.