– पुलिस थाना आहोर में दर्ज किया गया मुकदमा
आहोर. दो किशोरियों को भगा ले जाने का मामला आहोर थाने में दर्ज हुआ है। पादरली निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट पेश कर बताा कि वह अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। इस दौरान उसकी 15 वर्षीय पुत्री तथा उसके सगे साले की 15 वर्षीय पुत्री दोनों पास वाले कमरे में सो रही थी।
उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर वह व उसकी पत्नी वहां पहुंचे तो मोहननाथ पुत्र प्रतापनाथ गांव सियाणी जिला बाड़मेर व कैलाशनाथ पुत्र बुटानाथ निवासी सिणधरी रोड बाड़मेर उनके साथ जबरदस्ती कर रहे थे और उनके चिल्लाने पर वे उनकी बेटियों को जबरदस्ती उठा ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
सांचौर में चोर पकड़ा गया
सांचौर. सांचौर पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद की। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार पुरोहित के नेतृत्व में गठित टीम ने नरेश कुमार पुत्र किशनलाल बिश्नोई निवासी डारों की ढाणी, भालनी पुलिस थाना बागोड़ा को सांचौर से गिरफ्तार किया।
इस दौरान एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आरोपी ने सांचौर से एक अन्य मोटरसाईकिल चोरी की वारदात भी कबूल किया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाकर मोटरसाईकिल चोरी की अन्य वारदातो के संबध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
पुलिस ने बताया कि ३ सितंबर २०२० को श्रीराम बिश्नोई पुत्र रामलाल बिश्नोई निवासी जाखल ने रिपोर्ट पेश कर बताया था कि मनमोहन हॉस्पीटल के पास से उसकी बाइक सवेरे ६ बजे चोरी हो गई है, जिसकी आरसी उनके पिता के नाम की है। जिसके आधार पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।





Comments are closed.