Uncategorized

बेसहारा पक्षियों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर युवा लगा रहे परिंडा

बेसहारा पक्षियों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर युवा लगा रहे परिंडा

सायला। कोरोना वायरस में फैली महामारी से लोग घरों में कैद है। ऐसे में बेसहारा पक्षियों के पानी एवं चुग्गे के लिए तालियाना के युवाओं ने पहल करते हुए पक्षियों के पानी के लिए सार्वजनिक स्थलों पर परिंडे लगाकर एवं चबूतरे पर चुग्गा डालने की और कार्य प्रारंभ किया है। गांव के युवा जयन्तिलाल बजरंगी , पारसा राम परिहार , सुरेशराज परिहार ने परिंदे लगाकर मानवता की एक मिशाल कायम कर रहे है। गर्मियों की शुरुआत एवं कोरोना वायरस के चलते मुकबधिर पक्षियों को पानी के लिए त्रस्त होना पड़ता हैं। पंछी-स्नेही होने के नाते बजरंगी और परिहार ने बाबा रामदेव मंदिर में दोपहरी की तपती धूप में परिंडे लगाए और तालियाना ग्राम पंचायत के युवाओं के लिए एक पहल की है। उन्होंने इसी कड़ी को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया है।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.