A car broke into the house in Ahor, broke the elderly sleeping in the room
crime Jalore

7700 रुपए की रिश्वत लेते दबोचा गया कनिष्ट सहायक

– वाड़ाभाड़वी में एसीबी की कार्यवाही

भीनमाल. एसीबी टीम ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए वाड़ाभाड़वी ग्राम पंचायत के कनिष्ट सहायक बाबुलाल पुत्र पूनमाराम चौधरी को 7700 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह रिश्वत उसने परिवादी से मनरेगा श्रम के तहत जमा 15 हजार 410 रुपए खाते में जमा करवाने व परिवादी की पत्नी का जोब कार्ड निरंतर चालू रखने की एवज में ली थी।

एसीबी उप अधीक्षक अन्नराजसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 3 नवम्बर को परिवादी वाड़ाभाड़वी निवासी बाबुलाल पुत्र जेताराम विश्नोई ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका व उसकी पत्नी के नाम मनरेगा योजना के तहत श्रम पेटे 100 दिवस कार्य पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत वाड़ाभाड़वी की ओरस े उसके खाते में 15 हजार 410 रुपए में से व उसकी पत्नी का जोब कार्ड निरंतर चालू रखने की एवज में कनिष्ट सहायक वाड़ाभाडवी निवासी बाबुलाल पुत्र पूनमाराम चौधरी 50 फीसदी हिस्सा मांग रहा है।

शिकायत के बाद टीम ने आरोपी ने परिवादी से 7 हजार 700 रुपए की रिश्वत की मांग करने का सत्यापन किया। बाद बुधवार को आरोपी को ग्राम पंचायत भवन वाड़ाभाड़वी से स्वतंत्र गवाहन के रूबरू रंगे हाथों गिरफ्तार किया। टीम में वरिष्ठ सहायक अवतारसिंह, हेड कास्टेबल मोहम्मद हनीफ, सुखाराम, ठाकराराम, भवानीसिंह, कालूराम, आदूराम, गुलाबसिंह व रणवीर मनावत शामिल थे।

Comments are closed.