It is brother who brought down his brother, know the reason
crime Jalore

भाई ने ही भाई को उतारा मौत के घाट, कारण जानिये

– घरेलू विवाद में मारपीट में गंभीर घायल हुए युवक की मौत, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपियों को

जालोर. जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीकणवास में बुधवार रात को पारिवारिक लेनदेन विवाद में एक युवक से मारपीट की गई, जिसकी बाद में मौत हो गई। मारपीट करने वाले आरोपी मृतक का भतीजा और मृतक का बड़ा भाई है।

जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला लेनदेन के विवाद का है, जिसमें भाई ने ही भाई की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बीकणवास निवासी जोशनादेवी पत्नी पुनमाराम मेघवाल ने रिपोर्ट कर बताया कि 11 नवंबर रात करीब 8 बजे के लगभग उसके पति पुनमाराम पुत्र हकमाराम मेघवाल के साथ हिसाब किताब लेनदेन की नाराजगी को लेकर इनके बड़े भाई हंसाराम पुत्र हकमाराम व अशोक कुमार पुत्र हंसाराम ने मारपीट की, जिससे पुनमाराम नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर हालात में उसे भीनमाल ले लाया गया, जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्यामसिंह के निर्देशन में जसवंतपुरा थाना प्रभारी भगवानाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी अशोक उर्फ मुकेश कुमार पुत्र हंसाराम व हंसाराम पुत्र हकमाराम मेघवाल निवासी बीकणवास को दस्तयाब किया।

इस कारण घटित हुआ घटनाक्रम

दस्तयाब आरोपियों से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों भाइयों में घरेलू लेन देन को लेकर विवाद हुआ। इसी नाराजगी में अपशब्द बोलने के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल किया।

सामूहिक परिवार में ही रह रहे थे

दीपावली की खुशियों से पहले ही परिवार में इस छोटी सी तनातनी के चलते मातम छा गया और खुशियां काफूर हो गई। मामले में खास बात यह है कि यह सामूहिक परिवार है और सभी एक ही स्थान पर रह रहे थे।

 

 

Comments are closed.