Corona's impact continues in Jalore, cases are increasing
Jalore

नहीं रुक रहा कोरोना, जानिये क्या है हालात

अब तक 1239 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

जालोर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार मिली कोरोना सेंपल की रिपोर्ट में कुल 11 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिव आए लोगों में से कोरा निवासी 2, रोड़ा का 1, मडग़ांव में 4 व धानोल में 4 जने संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1239 तक पहुंच गया है।

सीएमएचओ डॉ. जीएस देवल ने बताया जिले में अब तक कुल 57 हजार 936 सेम्पल लिए गए हैं और इनमें से 54 हजार 828 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शुक्रवार को 12 जने कोरोना को हरा कर स्वस्थ्य हो चुके हैं, जिन्हें कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में जिले में 90 कोरोना एक्टिव केस है जिनका उपचार किया जा रहा है। इसी तरह शुक्रवार को जिले में 539 चिकित्सा टीमों ने 9 हजार 872 घरों का सर्वे कर 23 हजार 428 लोगों की स्क्रीनिंग की।

Comments are closed.