जालोर. नगरपरिषद के पिछले कार्यकाल में विवादित छवि में रहने वाला हंसमुख परिवार के सदस्यों से ही मारपीट का आरोप है। इस संबंध में उसके और परिवार के अन्य जनों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज हुहा है।
कोतवाली थाना अंतर्गत पारिवारिक प्रकरण में संपत्ति विवाद में मारपीट समेत अभद्र व्यवहार करने का प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार बस स्टैंड निवासी भारत नागर पुत्र श्याम नागर ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरे माता पिता व बहिन साथ पुश्तैनी रहवासी मकान में रहता हूं। इस मकान का आधा हिस्सा ताऊजी कांतिलाल नागर, उनकी पत्नी व उनका पूरा परिवार निवास करता है।
आरोप है कि पिता को हृदय रोग है और 19 तारीख को अहमदाबाद ले जाने के लिए राय मशविरा कर रहे थे। इस दौरान तोडफ़ोड़ की आवाज सुनाई दी। देखने पर मौके पर पूर्व पार्षद हंसमुख नागर द्वारा विवादित दुकान में तोडफ़ोड़ की जा रही थी। रोकने पर हंसमुख नागर, अश्विन नागर और इंद्रा नागर ने मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
बजरी से भरा ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त
रामसीन. रामसीन पुलिस ने बजरी के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने रतनपुरा नदी पर अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचित किया गया है।





Comments are closed.