Uncategorized

#SAYLA जानलेवा मोड में स्पीड पर लगाम नही लगी तो होते रहेंगे हादसे

  • क्रॉसिंग पर कैसे हो वाहनों की गति नियंत्रित, जब स्पीड ब्रेकर ही ना हो

प्रकाश त्रिवेदी
सायला।  क्षेत्र में आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए सडको पर जगह जगह बने कट पॉइंट पर स्पीड ब्रेकर बनाना जरुरी हैं। बिना स्पीड ब्रेकर के मुख्य सडक पर वाहनों के तेज गति से चलने एवं विकट मोड में अचानक वाहनों के सामने आने से हादसे की संभावना रहती है। जबकि वर्तमान में सायला कस्बा आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रो से घिरा हुआ होने के साथ मुख्य सडक के दोनो और कई कॉलोनियंा विकसित हो गई हैं।

साथ ही ट्रैफिक का दबाव भी बढ गया हैं। जिससे मुख्य सडक पर दिए गए कट पाइंट पर वाहनो की गति को नियंत्रित रखना बेहद जरुरी हो गया है। कस्बे से गुजरने वाली मुख्य सडक पर कही पर भी कोई स्पीड ब्रेकर नही लगा हुआ हैं। मुख्य सडक को जोडने वाली सडको के क्रॅास का भाग अधिक ऊंचा अथवा अधिक नीचा होने से भी हादसे को न्यौता देता हैं।

वही मुख्य सडक पर नाले के टूटे होने से वाहनो के धसने से भी हादसे को बुलावा ही हैं। सायला कस्बे से बाडमेर तथा जालोर मुख्यालय को जोडने वाली मुख्य सडक पर आए दिन अमुमन हादसा होता ही रहता हैं।

इसलिए स्पीड ब्रेकर जरुरी

10 मिनट तक करना पडा इंतजार-
कस्बे के सार्वजनिक अस्पताल के सामने एक परिवार बीमारी के कारण खडा था उसे अस्पताल में जाना था। लेकिन रोड क्रॉस के लिए वाहनो की लम्बी कतार व तेज गति के कारण करीब २० मिनट तक सडक खाली होने का इंतजार करना पडा ऐसे में दुर्घटना की आशंकाए बढ जाती हैं।

तेज वाहनो से खतरा
ललित शर्मा मुख्य प्रबंधक एसबीआई का कहना हैं रोजाना बैंक में आना जाना पडता हैं। बंैक शाखा पंचायत समिति के पास मुख्य सडक के किनारे होने से भीड भाड भी ज्यादा रहती है। बाई पास पर जाने वाले भारी वाहन तथा कस्बे में जाने वाले सभी वाहन यही से तेज गति से गुजरते हैं लेकिन स्पीड ब्रेकर नही होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता हैं। यहंा स्पीड ब्रेकर जरुरी हैं।

उलझता हैं ट्रैफिक
पुराने बस स्टेण्ड पर डिवाईडर नही होने से सभी वाहन मनचाही लाइन से गुजर जाते हैं। एक दुसरे पर ऑवरटेक अथवा गलत साईड से वाहना को चलकर ट्रैफिक में घुसा देते हैं। जिसके कारण कई बार घंटो तक ट्रैफिक उलझा रहता हैं।

फुटपाथो पर सामान व वाहन पार्किंग
कस्बे से गुजरने वाली मुख्य सडक के दोनो तरफ दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान रख दिया व अपने वाहनो को खडा कर दिया। जिसके चलते पैदल चलने वाले लोगो को मुख्य सडक पर ही पैदल चलकर सफर तय करना पडता हैं लेकिन आने जाने वाले वाहनो की तेज गति के करण हादसे की आशंकाए बनी रहती हैं कई बार लोग वाहनो की चपेट से चोटिल भी हुए हैं।

अधिकारी का कहना –
यह सड़क पीपीपी विभाग द्वारा बनाई है इसमे स्पीड ब्रेकर बनाने का नियम तो नही है लेकिन जनप्रतिनिधि चाहे तो ऐसी व्यवस्था कर सकते है। – अनिल माथुर, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड सायला।

यह सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग पीपीपी द्वारा निर्मित की गई है तथा सरकारी गजट के अनुसार किसी भी टोल रोड पर किसी प्रकार का स्पीड ब्रेकर बनाकर यातायात को बाधित नही किया जा सकता है। ऐसा कोई प्रावधान नही है जिसके तहत टोल रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाया जावे। – इन्द्र प्रकाश चौधरी, सहायक अभियंता कार्यालय पीपीपी जालोर।

वाहनो की स्पीड को नियंत्रण करने के लिए साधन नही है सडक पर तेज गती से चलने वाले वाहनो की स्पीड नियंत्रण के लिए इन्टर सेक्टर काम करता है अथवा लेजर गन मशीन लगाने पर स्पीड रोकी जा सकती है लेकिन सायला थाना क्षेत्र मे ऐसी कोई व्यवस्था नही है इससे अधिक जानकारी उच्च अधिकारी ही दे सकते है। – ध्रुव प्रसाद, सीआई पुलिस थाना सायला।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.