जालोर।
जिला मुख्यालय पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र (एम.सी.एच.) जालोर स्थितट्रोमा सेन्टर का संचालन 10 सितम्बर से पूर्ण व्यवस्था के साथ पुन: शुरू किया जायेगा।
सामान्य चिकित्सालय जालोर के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. एस.पी. शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार 10 सितम्बर से एम.सी.एच. परिसर स्थित ट्रोमा सेन्टर का संचालन पूर्ण व्यवस्था के साथ पुन: शुरू किये जाने से सेन्टर में एक्सीडेन्ट आपातकालीन केसेज, हड्डी जोड संबंधित रोग के केसेज को पूर्णकालीन (प्लास्टर, ऑपरेशन भर्ती व एक्स-रे जांच इत्यादि) सुविधा मिल सकेगी।




Comments are closed.