सायला।
स्थानीय पुलिस थाने में जमीनी विवाद को जानलेवा हमला करने एवं लज्जाभंग करने का मामला दर्ज हुआ है।
जानकारी के अनुसार भंवरलाल पुत्र जुठाजी राजपुरोहित निवासी सायला ने रिपोर्ट पेशकर बताया कि मेरे काकाई भाई बलवंतराज पुत्र पीराजी एवं उनके भाईयों की ओटवाला रोड स्थित सामलाती पुश्तैनी खातेदारी जमीन आई हुई है। दिनांक 7 सितंबर को शाम के समय बलवंतराज व उनकी पत्नी सुमटीदेवी तथा बलवंतराज की भतीजी रिंकु कुमारी पुत्री मिश्रीमल तीनों खेत पर बैठे हुए थे।
उस समय आरोपी बलवंतसिंह पुत्र कानसिंह, भभुतसिंह पुत्र जबरसिंह, विक्रमसिंह पुत्र जबरसिंह जाति भोमिया राजपूत निवासीगण सायला सहित तीन चार अन्य लोग लाठियां लेकर खेत की बाउंड्री पर लगे गेट से प्रवेश हुए तथा वहां पर बैठे बलवंतराज के परिवार के सदस्यों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी बलवंतसिंह व भभुतसिंह ने सुमटीदेवी का ओरणा खींचकर शरीर से अलग कर लज्जा भंग की। इस दौरान पत्नी को बचाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने बलंवतराज के साथ मारपीट कर चोटे कारित की।
साथ ही रिंकु कुमारी के साथ भी मारपीट की। वही रोने चिल्लाने की आवाजे सुनने पर राह चलते रामलाल पुत्र जुठाजी, लक्ष्मणसिंह पुत्र पीराजी, रूपसिंह पुत्र सदाजी वहां पहुंचे तथा छुडाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने जाते वक्त उनको भी जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने योजना बनाकर षडयंत्रपूर्वक साजिश रचकर हमला किया। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
यदि आपने राजस्थान आगाज के एप्प को डाउनलोड नही किया है तो आज ही नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करे:— https://play.google.com/store/apps/details?id=com.rajasthan.aagaz.news




Comments are closed.