– वीराना गांव का मामला, परिवादी ने दी थी बढा चढाकर शिकायत
सायला।
थानाक्षेत्र के वीराना गांव में आपसी कहासुनी के बाद उलाहना देने गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में उसी दिन शाम को समझौता हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीराना निवासी एक व्यक्ति की वोकसिंह पुत्र भोपजी जाति राजपुरोहित निवासी वीराना के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उस व्यक्ति ने पुलिस थाने में मामले को बढा चढाकर शिकायत की थी तथा उसकी बेटी के साथ वोकसिंह द्वारा छेडछाड करने का आरोप लगाया था। मामले में समाज के लोगो ने दोनो पक्षों से समझाईश की थी तथा बताया कि वोकसिंह के ऊपर छेडछाड को लेकर लगाया गया आरोप निराधार है। इसके बाद दोनो पक्षों मे समझाईश के बाद मामला शांत हो गया।




Comments are closed.