-
हर प्रकार की बिमारी का करते है उपचार स्थिति बिगडने पर गायब हो जाते है
सायला।
कस्बा समेत क्षेत्र के गांवो में बिना अधिकार अनुज्ञा पत्र के झोला छाप चिकित्सको ने अपने क्लीनिक चलाकार लोगो का उपचार किया जा रहा हैं केवल उपचार ही नही उपचार के नाम मोटी रकम भी बटोरी जा रही हैं।
क्षेत्र के ओटवाला गांव में झोलाछाप चिकित्सक खुद को योग्यताधारी चिकित्सक बता कर गंभीर बिमारी का ईलाज भी कर लेता है। स्थिति बेकाबु होने पर रोगी को भगवान भरोसे छोड कुछ दिनो के लिए गायब हो जाता है तथा स्थिति पुन: सामान्य की जानकारी मिलने पर अपना डेरा वापस जमाना शुरू कर लेता है। झोलाछाप गांवो में प्रभावशाली लोगो के परिवार के सदस्य को अपना राखी बंधा भाई बना लेते हैं जिसके चलते उन्हे गांवो में अच्छी पकड बनाने में सहायता मिल जाती हैं तथा कोई कुच्छ कहने से डरता हैं।

ऐसे में बिना किसी वैद्य अनुज्ञा के ये चिकित्सक मानव जीवन के साथ खिलवाड कर रहे पर कोई रोकने टोकने वाला नहीं। गांवो में चल रहे सरकारी उपस्वास्थ्य केन्द्र में कार्यारत कर्मचारी की ओर से भी बैठको में झोलाछापो के आतंक की जानकारी दी जाती आ रही हैं पर इनको कोई कुच्छ नही बिगाड सका हैं। सरकारी नियम भी लोचदार होने के कारण इनके हौसले बंलद होते जा रहे हैं।
इनका कहना।
कार्यवाही के लिए टीम बनी हुई है अभियांन चलाकर के इनके विरूद्ध ठोस कार्यवाही करेंगे। रघुनन्दन विश्नोई ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सायला।





Comments are closed.