crime Jalore

भांडवपुर तीर्थ मे जैन संत ने पानी की टंकी मे कूदकर आत्महत्या की …देखिए पूरी खबर

  • शुक्रवार रात्रि की घटना, आत्महत्या के कारणो का पता नही लग पाया

सायला।
थानाक्षेत्र के प्रमुख जैन तीर्थस्थल भाण्डवपुर में जैन संत जिनरत्न विजय महाराज ने शुक्रवार देर रात को 100 फीट ऊंचे जलाशय की टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शनिवार को घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस दल ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला तथा पोस्टमार्टम कराने के बाद जैन समाज के प्रतिनिधियों को सौंप दिया। घटना से जैन समाज में शोक की लहर छा गई। उनका अंतिम संस्कार बैकुंठी निकालने के साथ ही किया गया।
पुलिस के अनुसार कोरोना लॉकडाउन के बाद से ही जिनरत्न विजय भाण्डवपुर जैन मंदिर में ही प्रवास किए हुए थे। शनिवार को उनका शव मंदिर में स्थित पेयजल टंकी में मिला। संभवतः वे देर रात को आत्महत्या करने की नियत से टंकी पर चढ़ गए थे। इसके बाद पानी की टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह इस बारे में जानकारी मिलने पर जालौर डीएसपी हिम्मतसिंह चारण समेत सायला थाना पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से टंकी से उनकी पार्थिव देह को बाहर निकाला गया। घटना को लेकर संशय होने पर उनके शव का पोस्टमार्टम मेडिकल टीम से करवाया गया तथा शव को मंदिर कमेटी को सुपुर्द किया गया। उनके बाद जैन समाज के लोगों की मौजूदगी में बैकुंठी निकालकर उनका अंतिम संस्कार किया। पुलिस का कहना है कि मृतक जैन संत मूलतः सायला के चोराउ निवासी थे

शादीशुदा थी जैन संत, बाद में दोनों ने अंगीकार किया था वैराग्य
जानकारी के अनुसार जिनरत्न विजय महाराज मूलतः सायला के चोराउ निवासी थे। वर्ष 2010 में उन्होंने पत्नी के साथ दीक्षा ग्रहण कर ली थी। लॉकडाउन के वक्त ही वे विहार करते हुए सायला के भाण्डवपुर तीर्थ पहुंचे थे। इसके बाद से वे यहां पर ही थे।

 

Comments are closed.