– व्यापारी पिता पुत्र पर फायरिंग के विरोध में किया प्रदर्शन

शाहपुरा. कस्बे के देवन रोड पर मंगलवार देर शाम को किराना व्यापारी पिता पुत्र पर फायरिंग कर साढ़े पांच लाख रुपये से भरा बैग बदमाशों के द्वारा छीनकर फरार होने के विरोध में बुधवार को लूट की घटना से आक्रोशित व्यापारिक संगठनों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिपली तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शाहपुरा शहर अपराध का गढ़ बनता जा रहा है, जिस को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम हो रहा है और पुलिस प्रशासन की नाकामी के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद है। गौरतलब है अमरसर सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसलिए विरोध मुखर
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम किराना व्यापारी ओमप्रकाश दीवान उसके पुत्र अनिल दीवान पर बाइक सवार अज्ञात बदमाश फायरिंग कर साढे पांच लाख से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे।
जिसके विरोध में बुधवार को लूट की घटना से आक्रोशित व्यापारिक संगठनों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिपली तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। शाहपुरा धरना स्थल पर थाना प्रभारी राकेश ख्यालिया, डीएसपी सुरेंद्र कृष्नियां, एडिशनल एसपी रामकुमार कस्वां पहुंचे और लोगों से आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
इधर घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब एक दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम को देवन रोड पर हुई फायरिंग में अभी तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।





Comments are closed.