– खेत में छिपा कर रखा गया था डोडा
सायला. सायला थाना क्षेत्र के अंतर्गत डाबली सरहद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खेत में बाजरी की फसल में प्लास्टिक कट्टों में छिपा कर रखा 30 किलो डोडा बरामद किया।
थाना प्रभारी सवाईसिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने सरहद डाबली में हरीराम उर्फ हरुराम पुत्र परखाराम जाट की रहवासीय ढाणी व खेत में दबिश देकर खेत में खड़ी बाजरे की फसल में छिपाए दो प्लास्टिक कट्टों में भरे हुए 30 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद कर हरीराम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।





Comments are closed.