A car broke into the house in Ahor, broke the elderly sleeping in the room
Uncategorized

अवैध शराब के 29 कार्टन बरामद

भीनमाल. पुलिस ने करड़ा थाना क्षेत्र के करवाड़ा में कार्रवाई करते हुए 29 कार्टन अवैध शराब बरामद की। पुलिस को 26 सितंबर को मुखबिर सेसूचना मिली कि करवाड़ा में काजरी नाडी गोचर भूमि में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी अस्पताल के पुराने आवासीय क्वार्टर में पड़ौसी बंशीलाल पुत्र लाधुराम विश्नोई निवासी करवाड़ा ने देशी व अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपा कर रखी हुई है।

ajanta
ajanta

सूचना पर टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त सरकारी क्वार्टर की तलाशी ली गई तो उस में से कुल 29 पेटी अवैध अंग्रेजी, देशी शराब एवं बीयर के कार्टून बरामद हुई। इसके बाद आरोपी बंशीलाल के घर की भी तलाशी ली गई, लेकिन वाहं कुछ नहीं मिला। आरोपी बंशीलाल विश्नोई निवासी करवाड़ा की तलाश जारी है।

Comments are closed.