संभवत: जिले में पहली कार्रवाई, पुलिस जांच में जुटी
जालोर. नशे की जद में सांचौर के नेहड़ क्षेत्र में अब एमडी ड्रग्स बरामद हुआ है। यह नशे के बदलते टेंड के रूप में देखा जा सकता है।
एमडी ड्रग्स का पहला मामला पुलिस ने शनिवार को पकड़ा है। मामले में एक आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम एमडी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थानाप्रभारी ऊर्जाराम विश्नोई ने बताया कि हाइवे पर ढाबों, गांवों व शहरों में युवाओं की ओर से स्मैक की तरह ही एमडी ड्रग्स का प्रचलन भी बढ़ गया है। पुलिस ने शनिवार को परावा सरहद में हाइवे पर कुड़ा निवासी सांवलाराम उर्फ प्रकाश पुत्र मानाराम मांजू के कब्जे से 20 ग्राम एमडी बरामद कर उसे नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवाओं में नए ड्रग्स एमडी के सेवन का जिले का पहला मामला दर्ज किया गया हे।
युवाओं की ओर से गुटखे की तरह ही इसका नशा किया जाता है।ऐसे करते हैं एमडी से नशाक्षेत्र के युवा गुटखे की पुड़ी की तरह एमडी की छोटी पुडिय़ा से नशा किया जा रहा है। नशे के लिए युवा इसे गुटखे की तरह मुंह में डालकर रखते हैं। जिससे उन्हें नशा चढ़ जाता है। ऐसे एक युवा से दूसरे सीखकर बेचने वालों का भी नेटवर्क बढ़ रहा है।
पुलिस ने बताया कि युुवाओं को एमडी की सप्लाई भी महाराष्ट्र व गुजरात समेत बाहरी राज्यों से होती है। ऐसे में जिले में भी युवाओं के बेचने के इसका नेटवर्क बढऩे की आशंका है। इसको लेकर पुलिस मुस्तैदी से पूछताछ कर सरगना तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।





Comments are closed.