Action on illegal liquor business in Jalore district
crime Jalore

जालोर में यहां बड़ी वारदात….जानिये पूरा मामला

घर से दुकान जा रहे युवक से लूटा 1.50 लाख से भरा बैग, वारदात में एक युवती भी शामिल

भीनमाल. शहर के श्रीमाल नगर में मंगलवार सुबह सब्जी मंडी से घर जा रहे एक किशोर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए एक लड़की व दो युवक मारपीट कर 1.50 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। तीनों शातिरों के मुंह पर स्कार्फ बंधा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक शहर के लेदरमेर रोड निवासी दुर्जनसिंह पुत्र रेवतसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका लड़का गोपालसिंह मंगलवार सुबह 10.46 बजे सब्जी मंडी से 1.50 लाख रुपए व आवश्यक कागजात लेकर घर जा रहा था। उस दौरान विधायक पूराराम चौधरी के घर से आगे पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए एक लड़की व दो लड़कों ने बाइक को आगे डालकर उसके साथ मारपीट कर 1.50 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस दौरान दिनेश पुत्र लक्ष्मणाराम माली व महेन्द्र पुत्र चमनाराम घांची ने लुटेरों को देखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ढिलाई का ही असर

शहर के श्रीमाल नगर में बाइक पर जा रहे किशोर के साथ मारपीट कर 1.50 लाख रुपए से भरा बैग लूटने की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी रही। शहर के स्टेशन रोड पर एक मोबाइल व लेपटॉप की दुकान पर गत दिनों रात में चोरों ने सेंधमारी कर करीब 10 लाख रुपए का सामान व नकदी पार की थी। अभी तक मामले में आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस बार तो वारदात में एक युवती के शामिल होने से अपराधों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हंै।

Comments are closed.