Seven day lockdown since yesterday
Uncategorized

#BHINMAL कल से सात दिन का लॉकडाउन

कल से सात दिन का लॉकडाउन

जालोर. कोविड का खतरा बढ़ता जा रहा है। इन हालातों के बीच अब भीनमाल शहर में फिर से 7 दिन लॉक डाउन किया जाएगा। 7 दिन के सख्त लॉकडाउन को लेकर व्यापारिक संगठनों की बैठक हुई। बैठक में व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

उपखण्ड अधिकारी अवधेश मीना ने बताया कि सात दिन के लॉकडाउन में किराणे की दुकानें भी बंद रहेगी। लॉकडाउन के दौरान सब्जी, दूध पॉर्लर, बैंक, चिकित्सालय व मेडिकल शॉप ही शुरू रहेंगे। प्रदेशभर में बढ़ रहे कोविड़-19 संक्रमण के मामले को लेकर जिला कलक्टर की ओर से निर्णय लिया गया है। एसडीएम मीना ने बताया कि लॉकडाउन का आदेश शनिवार को जिला कलक्टर जारी करेंगे। बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश माहेश्वरी सहित आधा दर्जन दुकानदार मौजूद थे।

अब तक के हालात भी ठीक नहीं

जालोर. स्वास्थ्य विभाग को गुरूवार को प्रक्रियाधीन सेंपल में से 710 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें जिले में 694 जनों की रिपोर्ट नेगेटिव, 2 रिपीट पॉजिटिव व 14 सेंपल रिजेक्ट हुए। सीएमएचओ डॉ. गजेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि भैसवाड़ा कोविड केयर सेंटर से 1 व लेटा कोविड केयर सेंटर से 14 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।

जिले में अब तक कुल 51 हजार 305 संदिग्धों व संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सेंपल लिए गए हैं। जिनमें से 47 हजार 955 की रिपोर्ट नेगेटिव व ६५२ की रिपोर्ट प्रक्रियाधीन है। इसी के साथ ही जिले में अब तक कुल ९९० जने कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 737 लोग रिकवर हो चुके हैं। वर्तमान में 249 कोरोना एक्टिव केस हैं। जिनका चिकित्सीय देखभाल में उपचार किया जा रहा है। इसी तरह गुरूवार को जिले में 524 चिकित्सा टीमों द्वारा 8 हजार 689 घरों का सर्वे कर 22 हजार 975 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

Comments are closed.