जालोर. शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम शिवाजी नगर जालोर में 2020-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कक्षा 1 के लिए आवेदन पत्र जमा करवाने की तिथि 6 जून से 24 जून निर्धारित है। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए वरीयता सूची का निर्धारण लॉटरी द्वारा दिनांक 27 जून को किया जाएगा। इस तरह कक्षा 2 से 9 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 9 जून से 25 जून तक आवेदन जमा करवाए जा सकेंगे। इन कक्षाओं के लिए वरीयता सूची निर्धारण के लिए 29 जून को लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त होंगे।





Comments are closed.