Uncategorized

शिक्षक की अनूठी पहल- मुख्यावास पर रहकर बना रहे मास्क

– निशुल्क मास्क लोगो को बांटेगे लक्ष्य,दुकानो पर कमी को देखते हुए शुरू किया कार्य

सायला
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान सरकारी शिक्षक ने अपने मुख्यावास पर रहकर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए अनूठी पहल की है। कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही जब बाजार में मास्क की कीमत बढ़ने के साथ ही इनकी कमी होने पर आमजन के लिए इसे खरीदना मुश्किल हो गया तो ऐसे में एक शिक्षक ने घर पर ही मास्क बनाने शुरू किया है ।मेंगलवा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्वालय में कार्यरत शिक्षक नरेंद्र डाबी ने घर में रहकर ही कोरोना से जंग लड़कर उसे हराने की तैयारी कर ली है। डाबी घर मे रहकर रोज 100 मास्क तैयार करने का लक्ष्य बनाया है। उनके द्वारा तैयार किये गये मास्क को लोगो मे बाटने का लक्ष्य बनाया है।ं नरेन्द्रकुमार डाबी ने सरकार के आदेश की पालना करते हुए अपनी डुटटी के पश्चात घर जाकर मास्क बना रहे है।शिक्षक नरेन्द्रकुमार डाबी ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर लोगो के लिए मास्क तैयार कर रहा हूॅ।नरेन्द्र कुमार ने बुधवार को ग्राम पंचायत में लगे सभी कार्मिको को मास्क वितरण किए।
इनका कहना
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए मेंगलवा में कार्यरत शिक्षक ने घर बैठकर मास्क बनाने की जो अनूठी पहल की है वो धन्यवाद के पात्र है।
मोहनलाल परिहार,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जालोर

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.