लॉक डाउन के दौरान जालोर में एक दुकान को किया सील
crime National

#LockDown : जालोर जिले में अधिक रूपए वसूलने पर यहां दुकान को किया सील

राजस्थान आगाज. जालोर

जालोर जिले में कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉक डाउन में जिला प्रशासन बड़ी ही मुस्तैदी से काम कर रहा हैं। इसी कड़ी में जिला रसद अधिकारी ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए अधिक दाम में राशन सामग्री बेचने पर एक दुकान को सील किया है।

जानकारी के अनुसार जिला रसद अधिकारी लल्लूराम मीणा ने आहोर तहसील के देच्छु गांव के राजूसिंह द्वारा जांच दौरान चीनी व मूंग दाल का बाजार दर से अधिक रूपए में बेचते पाए जाने पर किराणा की दुकान अग्रिम आदेशों तक सील की है। जांच की कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी बाबूलाल जानू व निरीक्षक प्रदीप परिहार ने की।

जिला कलक्टर ने जिले के सभी उचित मूल्य विक्रेताओं, फल, सब्जी एवं दूध डेयरी तथा किराणा दुकानदारों व अन्य आवश्यक वस्तुओं के विक्रेताओं को सावचेत किया है कि वे उचित मूल्य पर ही खाद्य सामग्री वस्तुएं बेचें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने या अधिक दर पर सामान बेचते पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Comments are closed.