22 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल व 26 होगा मतदान
सायला।
उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित सायला महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2022 आगामी 26 अगस्त, शुक्रवार को संपन्न होंगे।
महाविद्यालय चुनाव अधिकारी भंवरलाल ने बताया कि चुनाव में महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थी भाग लेंगे। छात्रसंघ उम्मीदवारी के लिए 22 अगस्त सोमवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की जांच एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएगी।
जबकि 23 अगस्त मंगलवार को प्रातः 10 बजे वैध नामांकन सूची का प्रकाशन एवं प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद इसी दिन शाम 5 बजे उम्मीदवारों की अंतिम नामांकन सूची प्रकाशित होगी। छात्रसंघ चुनाव हेतु मतदान 26 अगस्त शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से 1 बजे तक होगा तथा इसके बाद मतगणना होगी। वही 27 अगस्त शनिवार को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। विजयी उम्मीदवारों को प्रातः 10 बजे शपथ दिलाई जाएगी। महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव एवं प्रत्येक कक्षा के लिए दो-दो कक्षा प्रतिनिधि पद पर चुनाव होगा। चुनाव गुप्त मतदान प्रक्रिया द्वारा होगा।





Comments are closed.