crime

रात्रि को कृषि बेरे पर चारे में लगी आग,एक कार भी जली

सायला

कस्बे के मालियों की ढाणी बाईपास रोड पर मोटा अरट कृषि बेरे पर गुरुवार रात्रि को अज्ञात कारणों से आग लग गई।जिस पर ग्रामीणों व प्रशासन की सहायता से काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार दलपतसिंह पुत्र जयसिंह दहिया निवासी सायला रात्रि को अपनी स्विफ्ट कार को बेरे पर पहुँचने के बाद चारे के पास छोड़कर बेरे पर बने घर गया था।कुछ समय के बाद टायर फटने की आवाज सुनाई देने पर बाहर आए तो चारा धु धु कर जल रहा था।व कार भी चपेट में आ गई।आग पर काबू पाने के लिए पाईप लाईन जोड़कर पड़ोस के खेतों से पानी लाकर छिड़काव किया।वही पुलिस ने भी टांके से बाल्टियों से पानी का छिड़काव किया।तब जाकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका।सूचना पर जालौर से फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुची।लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया था।आगजनी में एक कार,तीन ट्रॉली चारा सहित घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया। इस दौरान थानाधिकारी सवाईसिंह, पटवारी परमेश्वरी आदि मौजूद थे। *नही तो भैसे भी आ जाती चपेट में* आगजनी वाली घटना के पास छपरे में भैसे बंधी हुई थी।आग लगने के बाद धीरे धीरे फेल रही थी।उस दौरान परिवार की सजगता से पास बंधी भैंसों को हटा दिया था।अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

shrawan singh
Contact No: 9950980481

Comments are closed.